Connect with us

news

सिरसा 23दिसम्बर : ब्रह्माकुमारीज सद्भावना भवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

Published

on

प्रेस-नोट ब्रह्माकुमारीज सद्भावना भवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत


सिरसा 23दिसम्बर – गत दिवस मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने सिरसा दौरे के दौरान स्थानीय सी-ब्लॉक स्थित ब्रह्माकुमारीज सद्भावना भवन में पहुंचे, जहां सेवाकेन्द्र प्रभारी बी.के. प्रीति बहन, बी.के. कविता बहन, बी.के. सुभाष भाई जी ने मुख्यमंत्री महोदय का तिलक लगाकर व पुष्प गुच्छ देकर उनका हार्दिक अभिनन्दन किया। इस दौरान बी.के. शमा बहन ने मेडिटेशन रूम में 5 मिनट राजयोग द्वारा उन्हें शांति का अनुभव करवाया। इस दौरान मुख्यमंत्री महोदय आए हुए सभी अतिथियों ने मिले, तदुपरान्त बी.के. प्रीति बहन ने मुख्यमंत्री महोदय को ईश्वरीय सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की गतिविधियों से अवगत करवाते हुए कहा कि वर्तमान समाज में मानवीय मूल्यों की गिरती गरिमा को प्रतिष्ठित करने स्वयं परमात्मा धरा पर अवतरित होकर यह कार्य कर रहे हैं तथा भारत भूमि को देव भूमि बनाने के लिए शिक्षा एवं शक्ति दे रहे हैं। अंत में बी.के. सुभाष भाई ने मुख्यमंत्री महोदय व हिसार जोन प्रभारी संजय अरोड़ा को शॉल पहनाकर उन्हें सम्मानित किया तथा उनकी दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष यतिेन्द्र सिंह एडवोकेट, शिशपाल कम्बोज, अमीर चन्द मेहता, मुनीष सिंगला, श्याम मेहता, श्याम बजाज, प्रदीप रातुसरिया, सुनील डूमरा, अश्विनी बठला, एस.के. विज, सोहन लाल वर्मा, बी.के. रघु भाई, बी.के. रामनिवास आदि उपस्थित थे।

Brahma kumaris Sirsa

सिरसा हरियाणा के सद्भावना भवन में तीन दिवसीय – वाह जिंदगी वाह, योग अनुभूति शिविर संपन्न

Published

on

By

सिरसा, हरयाणा | ब्रह्माकुमारीज सद्भावना भवन में वाह जिंदगी वाह कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय राजयोग अनुभूति शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुंबई से पधारे प्रोफेसर ई वी गिरीश जी ने अपने वक्तव्य में विशेष ध्यान खिंचवाते हुए बताया कि हमें अपनी विचारधारा, सोच को एवं दृष्टिकोण को चेंज करना है, पॉजिटिव करना है। उन्होंने एक उदाहरण के माध्यम से बताया कि पानी का मूलभूत धर्म शीतलता है पानी पीने से प्यास बुझती है और अगर इस पानी को गैस पर रखकर स्विच ऑन कर दिया जाए तो वह थोड़े समय में उबलने लगेगा। उस उबलते हुए पानी में अंगुली डालेंगे तो शीतलता की अनुभूति नहीं होगी, उल्टा हाथ जल जाएगा। गर्म पानी को आधा घंटा रखें तो वही पानी शीतल हो जाएगा। इसी प्रकार ओरिजिनल स्वभाव को लाने के लिए कुछ नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा हम गुस्सा करते हैं यानी पानी को गर्म करते हैं। प्रॉब्लम है, मन में शांति नहीं हो तो शांति को ढूंढते हैं, मंदिर-मस्जिद में पूजा पाठ में, जप तप में लेकिन शांति तो हमारा मूलभूत स्वभाव है।

उन्होंने विशेष इस विषय पर प्रकाश डाला कि आत्मा सॉफ्टवेयर है, आत्मा का मूलभूत ओरिजिनल नेचर 7 क्वालिटी है। उन्होंने कहा आज मनुष्य को हर चीज  कंफर्टेबल चाहिए, चश्मा कंफर्टेबल चाहिए, गाड़ी कंफर्टेबल चाहिए, कपड़े कंफर्टेबल चाहिए, नौकरी कंफर्टेबल चाहिए, हर चीज में कंफर्ट चाहिए, लेकिन यह चीज हमें कंफर्म नहीं दे सकती। आज मनुष्य क्या करता है दवा की दुकान पर घी की डिमांड करता है। भगवान के पास जाकर सारी चीजों की इच्छाएं रखता है, लेकिन आज उसने आत्मा और शरीर के भेद को नहीं समझा आत्मा शांत स्वरूप है, प्रेम स्वरूप है, आनंद स्वरूप है। उन्होंने मेडिटेशन की परिभाषा देते हुए कहा कि शरीर और शरीर के संबंधों से कुछ देर के लिए अपने को अलग करना ही मेडिटेशन है और यह हमें सुबह शाम 5 मिनट जरूर करना है और बच्चों को भी सिखाना है। अंत में उन्होंने परमात्मा के विषय में कहा कि परमात्मा सत्य ज्ञान देता है, परमात्मा निराकार है और मैं आत्मा शांत स्वरूप हूँ, प्रेम स्वरूप हूं। इस स्थिति में रहने की हमें मेहनत करनी है।

कार्यक्रम में शहर की बहुत सारी समाजसेवी संस्थाएं और धार्मिक संथाएं उपस्थित थी। रोटरी क्लब गवर्नर भूपेश मेहता जी, विश्व मेरा परिवार सेवा ट्रस्ट के प्रेसिडेंट बलदेव दाबड़ा जी,  लायंस क्लब सिरसा उमंग के रीजनल चेयरमैन रवि अरोड़ा जी, हरि भोजनालय (निःशुल्क भोजन), मिशन ग्रीन सिरसा,  श्री हनुमंत फाउंडेशन नेहरू पार्क सिरसा संस्कृत महाविद्यालय, इनर व्हील midtown, राष्ट्रीय पंजाबी महासभा सिरसा इकाई जिला अध्यक्ष देवेंद्र मिगलानी जी, श्री कृष्ण गौशाला बप्पा से प्रधान रमेश मेहता जी, भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट के प्रधान सरदार गुरविंदर सिंह  जी एवं शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।  विशेष रूप से सद्भावना भवन की संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रीति बहन और सद्भावना भवन ट्रस्टी ब्रह्मा कुमार सुभाष भाई जी उपस्थित रहे। समाज सेवा प्रभाग माउंट आबू से आए हुए बी के बीरेंद्र भाई जी ने विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया और उनका बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। सभी संस्थाओं ने ई वी गिरीश भाई को सम्मानित किया। इस मौके पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने सोशल मीडिया से दूर रहकर आपस के परिवारों में स्नेह, सहयोग, प्यार बढ़ाने की प्रेरणा दी। अंत में सब आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया गया।
Continue Reading

Brahma kumaris Sirsa

LIVE तनाव मुक्ति एवं राजयोग अनुभूति शिविर – ई.वी गिरीश भाई | 25-10-24, 04.30pm | Sirsa

Published

on

By


LIVE तनाव मुक्ति एवं राजयोग अनुभूति शिविर – ई.वी गिरीश भाई | 25-10-24, 04.30pm | Sirsa

LIVE तनाव मुक्ति एवं राजयोग अनुभूति शिविर – ई.वी गिरीश भाई | 24-10-24, 04.30pm | Sirsa


LIVE तनाव मुक्ति एवं राजयोग अनुभूति शिविर – ई.वी गिरीश भाई | 23-10-24, 04.30pm | Sirsa

Continue Reading

Brahma kumaris Sirsa

05.10.2022, 10.00am Opening Ceremony of Brahmakumari’s Bappa Center

Published

on

By

Continue Reading

Brahma Kumaris Sirsa